Bengal News (आज समाज), कोलकाता: शुभेंद्र अधिकारी थोड़ी देर बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हैं और समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार शुभेंदु अपने घर से आयोजन स्थल के लिए निकले पड़े हैं। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में समारोह होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्री, एनडीए के वरिष्ठ नेता व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं।
डिप्टी सीएम के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कोलकाता स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में शुभेंद्र को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी सीएम के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लगी है। दूसरा डिप्टी सीएम दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा।
जनता ने जन-विरोधी सरकार को नकार दिया है : संजय सरावगी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुभेंद्र के बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, आज भाजपा और बंगाल की जनता, दोनों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। शुभेंद्र अधिकारी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं और इस मौके पर एनडीए के नेता—जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रधानमंत्री शामिल हैं—बंगाल में मौजूद हैं। सरावगी ने कहा, राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है, क्योंकि जनता ने एक जन-विरोधी सरकार को नकार दिया है। सुवेंदु अधिकारी को मेरी बधाई; उनके नेतृत्व में बंगाल आगे बढ़ेगा।
‘सोनार बांग्ला’ में बदल जाएगा बंगाल
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विश्वास जताया कि अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सोनार बांग्ला में बदल जाएगा। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं। शुभेंद्र दा के नेतृत्व में, हम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ में बदल देंगे। यह उपलब्धि सभी के योगदान का नतीजा है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पिछले पांच साल में अधिकारी ने विधानसभा के अंदर और बाहर, दोनों जगह बिना थके संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा, हमें बेहद खुशी है कि 207 भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से शुभेंद्र अधिकारी को चुना है। शुभेंद्र से बेहतर विकल्प और कौन हो सकता है? सभी 207 विधायकों को दिन-रात काम करना होगा। आराम करने का कोई समय नहीं है। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 207 सीटें जीती हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 80 सीटें मिली हैं। टीएमसी पिछले 15 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज़ थी।
ये भी पढ़ें : West Bengal CM: विधायक दल के नेता चुने गए सुवेंदु अधिकारी, कल सीएम पद की शपथ लेंगे


