Punjab Breaking News : उद्योगपतियों का पसंदीदा गंतव्य बनेगा पंजाब : अरोड़ा

0
128
Punjab Breaking News : उद्योगपतियों का पसंदीदा गंतव्य बनेगा पंजाब : अरोड़ा
Punjab Breaking News : उद्योगपतियों का पसंदीदा गंतव्य बनेगा पंजाब : अरोड़ा

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब निवेशक सर्कल और न्यूरॉन 2.0 लॉन्च किया

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार का यह लक्ष्य है कि प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार किया जाए। ताकि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा उद्योग पंजाब आएं। यह कहना है प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा का। अरोड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत में पंजाब को सबसे ज्यादा पंसदीदा औद्योगिक गंतव्य बनाने का है।

राज्य को प्रौद्योगिकी के नए युग का अग्रदूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने दो महत्वपूर्ण पहलों की शुरूआत की। इनमें पहला प्रमुख प्रयास पंजाब निवेशक सर्कल है, जो उच्च संभावनाओं वाले स्टार्टअप्स को उद्यम पूंजी निवेशकों, उद्योग जगत के अग्रणी नेताओं और इकोसिस्टम सहयोगियों से जोड़ने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है।

14 नवाचारी स्टार्टअप्स ने पिचिंग सत्र प्रस्तुत किए

दूसरी महत्वपूर्ण पहल स्टार्टअप पंजाब हब-न्यूरॉन 2.0 है, जो डीप-टेक इनक्यूबेशन और उन्नत कौशल को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इन दोनों पहलों का उद्देश्य नवाचार-संचालित उद्यमों के लिए पंजाब को भारत का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाना है।

स्टार्टअप पंजाब द्वारा मोहाली स्थित इंस्टीट्यूट आॅफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित उद्घाटन समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, विनिर्माण तथा डीप-टेक सहित विभिन्न क्षेत्रों के 14 नवाचारी स्टार्टअप्स ने पिचिंग सत्र प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम ने उद्यमियों, निवेशकों और सलाहकारों को एक मंच पर एकत्र होकर अपने स्टार्टअप्स की विकास योजनाएं प्रस्तुत करने तथा फंडिंग, रणनीतिक मार्गदर्शन और दीर्घकालिक साझेदारी के अवसरों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया।

सुदृढ अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए हम प्रतिबद्ध

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यवहारिक, नवाचारी और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप पंजाब ने नीतिगत प्रोत्साहन, सीड फंडिंग और इनक्यूबेशन सहायता प्रदान की है। पंजाब निवेशक सर्कल के माध्यम से अब हम नवाचार और निवेश के बीच मौजूद महत्वपूर्ण अंतर को समाप्त करने के लिए एक दीर्घकालिक संस्थागत मंच तैयार कर रहे हैं। सरकार एक सक्षम इकोसिस्टम तैयार कर सकती है, लेकिन सतत विकास के लिए निवेशकों के साथ मजबूत साझेदारी आवश्यक है।

पंजाब में 2500 से ज्यादा स्टार्टअप्स

अमन अरोड़ा ने राज्य में बढ़ रहे स्टार्टअप्स की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पंजाब में 2500 से अधिक डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप पंजाब ने 6.8 करोड़ रुपये से अधिक की सीड फंडिंग के माध्यम से 222 से अधिक स्टार्टअप्स की सहायता की है। राज्य के समावेशी विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में से लगभग आधे में कम-से-कम एक महिला निदेशक है, जो पंजाब के आर्थिक क्षेत्र में महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather : पंजाब में आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]