दिनभर की छापेमारी, नशीले पदार्थों सहित 98 नशा तस्कर काबू
Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश से नशों का पूर्ण खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के 313वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 359 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 82 एफआईआर दर्ज करके 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 313 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,691 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.04 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलो गांजा, 105 क्विंटल भुक्की, 20,900 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14,070 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
पांच सदस्यीय उपसमिति कर रही निगरानी
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।
इस आॅपरेशन के दौरान 69 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 359 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 354 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 58 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।
गत दिवस इतने तस्कर पकड़े
इस दौरान पुलिस ने 296 संदिग्ध स्थानों पर दबिश की। इस कार्रवाई में 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 82 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 312 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,544 हो गई है। छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम भुक्की, 496 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 34,820 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
ये भी पढ़ें : Punjab News : आप ने पंजाब में राजनीति के मायने बदले : केजरीवाल


