युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रदेशभर में की छापेमारी
Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार के आदेश पर पुलिस ने एक मार्च 2025 से विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध चलाया हुआ है। यह अभियान आज भी जारी है और पुलिस टीमें हर रोज विशेष योजना बनाकर प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चला रहीं हैं। इस दौरान पुलिस ने केवल नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल हो रही है बल्कि इन तस्करों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद कर रहीं हैं।
पंजाब पुलिस ने 530वें दिन भी जारी रखते हुए 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन, 31 किलो भूक्की, 3363 नशीली गोलियां और 1910 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 530 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,806 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
गैंगस्टरां ते वार अभियान भी जारी
प्रदेश में चल रहे अभियान गैंगस्टरां ते वार के 205वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 630 स्थानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं। 205वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 353 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 60,354 हो गईं। इसके अलावा 262 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 9 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आम लोगों से की विशेष अपील
पुलिस ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं। इसपर सूचना देने वाले नागरिक की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


