Chandigarh Breaking News : पंजाब पुलिस का अपराधियों पर वार जारी

0
754
Chandigarh Breaking News : पंजाब पुलिस का अपराधियों पर वार जारी
Chandigarh Breaking News : पंजाब पुलिस का अपराधियों पर वार जारी

ऑपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन 1200 से अधिक संदिग्ध और अपराधी गिरफ्तार, 12,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने 2760 जगहों पर छापेमारी की

Chandigarh Breaking News  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से अपराध मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इस अभियान को पुलिस ऑपरेशन प्रहार-2 का नाम दिया है। इसकी शुरुआत सोमवार से हुई है और यह बुधवार तक जारी रहेगा। इस अभियान के पहले दिन प्रदेश पुलिस ने वांछित अपराधियों से संबंधित 2760 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम गैंगस्टरां ते वार में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2ह् शुरू किया था। इस आॅपरेशन का नेतृत्व करने के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा कर चुके हैं।

दो हजार से ज्यादा पुलिस टीमों ने लिया हिस्सा

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि आॅपरेशन प्रहार-2 के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। आॅपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 1895 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1250 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 40 फरार अपराधी और 298 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 666 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

टोल फ्री नंबर पर दें पुलिस को सूचना

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर – 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशे विरुद्धह्ण को 345वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 26.4 किलोग्राम हेरोइन, 772 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर में नशा व हथियार तस्करी गिरोह के पांच सदस्य काबू

  • TAGS
  • [post_tags]