Punjab News: कपूरथला में बेडरूम के नीचे मिला शराब का गुप्त तहखाना ! टुल्लू पंप से होती थी अवैश शराब की सप्लाई

0
50
Secret Liquor Den Busted in Kapurthala: पंजाब के कपूरथला जिले में अवैध शराब के कारोबार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक घर के बेडरूम के नीचे 8 फीट गहरी 1000 लीटर की टंकी मिली। इस टैंक में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी और उसे निकालने के लिए टुल्लू पंप का यूज किया जा रहा था।
Kapurthala illegal liquor tank raid news, Punjab underground liquor storage case 2026, hidden alcohol tank found under bedroom floor, Punjab excise department liquor crackdown, illegal liquor supply network investigation, 1000 litre secret liquor tank recovered, कपूरथला शराब टैंक मामला, पंजाब में अवैध शराब का भंडाफोड़, कपूरथला में मिला भूमिगत शराब भंडार, कपूरथला न्यूज, पंजाब न्यूज
पंजाब के कपूरथला में बेडरूम के नीच अवैध शराब की टंकी मिली है।

Kapurthala Illegal Liquor Case News: पंजाब के कपूरथला जिले में अवैध शराब के कारोबार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। जिस कमरे को परिवार का सामान्य बेडरूम समझा जा रहा था, उसी के नीचे जमीन में करीब 8 फीट गहराई में शराब का टैंक बना हुआ था। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस छिपे हुए ठिकाने का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने जब कंक्रीट के फर्श को तोड़ा तो नीचे करीब 1000 लीटर क्षमता वाली भूमिगत टंकी मिली, जिसमें अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 270 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब रखने के उपकरण, टुल्लू पंप और पाइपलाइन सिस्टम भी जब्त किए गए।

बेडरूम के नीचे बना था पूरा सिस्टम

यह कार्रवाई कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे में 28 जुलाई 2026 को की गई। जांच टीम को सूचना मिली थी कि एक मकान के अंदर अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे तक जांच की। करीब 18 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम को घर के बेडरूम के नीचे बने इस गुप्त टैंक तक पहुंचने में सफलता मिली। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने शराब छिपाने के लिए जमीन के अंदर पूरा इंतजाम कर रखा था। टैंक को इस तरह बनाया गया था कि बाहर से किसी को इसकी भनक तक न लगे। टैंक से शराब निकालने के लिए टुल्लू पंप और पाइपलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था सामान्य छिपाने से कहीं ज्यादा योजनाबद्ध थी। टैंक को फर्श के नीचे बनाने और पाइपलाइन के जरिए शराब निकालने का तरीका यह दिखाता है कि अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा हो सकता है। टीम ने मौके से शराब बनाने और सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए। अधिकारियों ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह अवैध शराब कहां से लाई जाती थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस तरह के और ठिकाने आसपास के इलाकों में भी बनाए गए हैं। इसके लिए संदिग्ध स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। कपूरथला की यह घटना इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि यहां अवैध शराब छिपाने के लिए घर के अंदर ही जमीन के नीचे पूरा इंतजाम किया गया था। यह जांच टीम के लिए भी चौंकाने वाला खुलासा साबित हुआ।