Punjab Breaking News : पंजाब सरकार खेलों पर खर्च करेगी 1791 करोड़ रुपए : चीमा

0
182
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार खेलों पर खर्च करेगी 1791 करोड़ रुपए : चीमा
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार खेलों पर खर्च करेगी 1791 करोड़ रुपए : चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करते हुए की अहम घोषणा, खेलों में प्रदेश को दोबारा से नंबर एक पर लाना सरकार का लक्ष्य

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के हर गांव के खेल मैदान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की तरफ से स्थानीय युवा क्लब को एक खेल किट प्रदान करेगी जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के उपकरण शामिल होंगे। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों में एडवेंचर स्पोर्ट्स शिविर पीपीपी मोड पर विकसित किए जाएंगे, जिससे पेशेवर और टिकाऊ प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए संरचित अवसरों का विस्तार होगा। खेलों के लिए1,791 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव है।

महिलाओं को बसों में फ्री सफर की सुविधा जारी रहेगी

इसके अलावा पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर जारी रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जाएंगी। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के अलावा, सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। विशेष रूप से अविकसित क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर। वर्तमान में 2,267 बसें परिचालन में हैं और सरकार खरीद और पट्टे के सुमेल के माध्यम से मौजूदा बेड़े में 1,279 नई बसें जोड़ेगी। कुछ नई बसें पहले से ही चालू हैं और शेष नवंबर 2026 तक चालू हो जाएंगी। महिलाओं के मुफ्त बस सफर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में 2,367 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

गृह मामले, न्याय और जेल विभाग के लिए 11.577 करोड़ रुपये का बजट अनुमान प्रस्तावित किया गया है, जो संस्थागत क्षमता, तकनीकी क्षमता और परिचालन तत्परता को मजबूत करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दशार्ता है। पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निरंतर सतर्कता की आवश्यकता है। सीमावर्ती जिलों में 636 मामरिक स्थानों पर 2,367 सीसीटीवी कैमरे लगाकर रक्षा की दूसरी पंक्ति स्थापित करना, प्रौद्योगिकी-समर्थित निगरानी की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दशार्ता है।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया : मान

  • TAGS
  • [post_tags]