कहा, मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए मिलेंगे
Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से किया अपना हर वादा पूरा किया है। यह जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए पूरे चार साल तक कार्यशील रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव के दौरान किए अपने वादे हर महिला को एक हजार रुपए प्रति माह सहायता राशि देने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है और जल्द ही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मांवा-धीयां योजना के तहत महिलाओं को इसका लाभ देगी।
इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये मिलेंगे। इसके लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इसे महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार का सारी गारंटियां पूरी बजट चुनावी वादों को पूरा करने के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दशार्ता है। इसके साथ ही बजट में राज्य भर की महिलाओं को सशक्त बनाने और हर पंजाबी परिवार को समर्थन देने के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली और नकद रहित स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
महिलाएं लिखती हैं सफलता की नई कहानी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की माताओं, बेटियों और बहनों को बधाई देते हुए प्रार्थना की कि वे हमेशा हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानियां लिखती रहें। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भलाई को केंद्र में रखकर यह बजट पेश किया गया है, जो ह्यआपह्ण सरकार द्वारा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुख्य वादे को पूरा करता है। बजट को लोक-केंद्रित बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों को कल्याणकारी उपायों और सार्वजनिक सेवाओं के माध्यम से निरंतर सहायता मिलती रहे।
सरकार ने लोगों से किया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया
उन्होंने कहा कि ह्यआपह्ण सरकार ने लोगों से किया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया है और राज्य की महिलाओं को अब ह्यमुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजनाह्ण के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं को इस योजना के तहत आसानी से रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य भर में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।


