Punjab Breaking News : पंजाब सरकार बागवानी में करेगी 1300 करोड़ निवेश

0
234
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार बागवानी में करेगी 1300 करोड़ निवेश
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार बागवानी में करेगी 1300 करोड़ निवेश

निवेश से पंजाब को बागवानी क्षेत्र में मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन : मोहिंदर भगत

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के किसानों को रिवायती फसल चक्र से निकालने और उनकी आय बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत्त है। इसी के चलते पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है कि वह प्रदेश के किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बागवानी के साथ जोड़ेगी और उनकी आय बढ़ाने के साथ-साथ उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 1300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ बागवानी क्षेत्र में बड़ी सकारात्मक बदलाव लाने का फैसला किया है। इससे जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं नए निर्यात अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा।

पंजाब में अपनाया जाएगा महाराष्ट्र मॉडल

इस संबंध में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री मोहिंद्र भगत ने महाराष्ट्र के नासिक में सहियाद्री किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के हालिया दौरे के नतीजों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब महाराष्ट्र बागवानी मॉडल के सफल अभ्यासों को अपनाएगा ताकि राज्य के किसान संगठित खेती, प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केट लिंकेज के माध्यम से अधिक मुनाफा कमा सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण और संस्थागत सहायता के जरिए पंजाब में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने के लिए सहियाद्री के साथ समझौते भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

बागवानी मंत्री ने दौरे को बताया उत्कृष्ठ

भगत ने कहा कि उनका यह दौरा बहुत सफल रहा क्योंकि प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अध्ययन किया कि किसान उत्पादन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और निर्यात को बेहतर बनाने के लिए एफ.पी.ओ. के माध्यम से कैसे सामूहिक रूप से काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सहियाद्री 30,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हजारों किसानों के साथ काम कर रहा है और 42 देशों को फल एवं सब्जियों का निर्यात कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक पैकहाउस, प्रोसेसिंग यूनिट्स, रिसर्च फार्म और प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने किसानों और विशेषज्ञों से सीधे बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान भी महाराष्ट्र की तरह वैज्ञानिक फसल योजना, बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण और मजबूत बाजार संपर्कों से लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 5,748 करोड़ जारी : बलजीत कौर

  • TAGS
  • [post_tags]