Punjab Breaking News : पंजाब को नशा मुक्त करने में पुलिस की अहम भूमिका : सीएम

0
843
Punjab Breaking News : पंजाब को नशा मुक्त करने में पुलिस की अहम भूमिका : सीएम
Punjab Breaking News : पंजाब को नशा मुक्त करने में पुलिस की अहम भूमिका : सीएम

कहा, पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Punjab Breaking News (आज समाज), बठिंडा : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनका व उनकी सरकार का मकसद प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए इसके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लोक लहर बनाना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने में प्रदेश पुलिस की भूमिका भी अहम है। मान ने प्रदेश के डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि जब तक पंजाब नशे की बुराई से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, तब तक इस अभियान को और अधिक तेज किया जाए।

विलेज डिफेंस कमेटियों के काम की समीक्षा की

विलेज डिफेंस कमेटियों के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने और बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है, जिससे नशे के अभिशाप की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जानी चाहिए तथा जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त कार्रवाई, अधिक जनभागीदारी और गांवों में विश्वास बहाली के प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि इस गति को बनाए रखते हुए नशों के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की जा सके।

नशे की सप्लाई चेन पूरी तरह टूट चुकी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों की सप्लाई लाइन पहले ही तोड़ी जा चुकी है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इस अभियान की गति को बनाए रखना होगा और समय की मांग है कि इसे तब तक और तेज किया जाए, जब तक पंजाब पूरी तरह नशामुक्त नहीं हो जाता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं और उन्होंने पिछले तीन महीनों में ही नशा तस्करों के खिलाफ 13,000 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

उन्होंने कहा, ह्लजिन जिलों में विलेज डिफेंस कमेटियां अपेक्षाकृत कम सक्रिय हैं, उन्हें इस जनहित के मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। प्रत्येक जिले में हर महीने विलेज डिफेंस कमेटियों की बैठकें आयोजित की जानी चाहिए और मैं स्वयं मासिक राज्य स्तरीय बैठकों में उनके कार्यों की समीक्षा करूंगा।

  • TAGS
  • [post_tags]