Chandigarh Crime News : पुलिस ने 3.1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़े

0
253
Chandigarh Crime News : पुलिस ने 3.1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़े
Chandigarh Crime News : पुलिस ने 3.1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़े

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के 357वें दिन 117 नशा तस्कर पकड़े

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान युद्ध नशों विरुद्ध को जारी रखते हुए प्रदेश पुलिस ने 357वें दिन 117 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे में से 3.1 किलो हेरोइन, 3 किलो अफीम, 446 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 63250 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ केवल 357 दिनों में पकड़े गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50691 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 37 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुर्नवास इलाज करवाने के लिए राजी किया।

अपराधियों के संदिग्ध 631 ठिकानों पर की छापेमारी

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों पर चल रहे निर्णायक अभियान गैंगस्टरां ते वार के 32वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 631 ठिकानों पर छापेमारी की। जिक्रयोग्य है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक युद्ध है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही है। मुहिम के 32वें दिन, पुलिस टीमों ने 217 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

आरोपियों के कब्जे से छह हथियार भी बरामद किए

इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों के कब्जे में से छह हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की गिनती 10, 412 हो गई है। इसके अलावा 95 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जब कि 151 व्यक्तियों की जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लोग वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों बारे एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर जानकारी दे सकते है और अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी भी सांझी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें : Punjab Budget Session : इस बार भी लोक हितैषी बजट पेश करेंगे : मान

  • TAGS
  • [post_tags]