Punjab Crime News : पुलिस के हत्थे चढ़े 86 नशा तस्कर

0
234
Punjab Crime News : पुलिस के हत्थे चढ़े 86 नशा तस्कर
Punjab Crime News : पुलिस के हत्थे चढ़े 86 नशा तस्कर

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को पूरा हुआ एक साल

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से बीते साल एक मार्च को शुरू हुई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध को पूरा एक साल बीत गया है। गत दिवस इस अभियान के 365वें दिन पंजाब पुलिस ने प्रदेश भर में चिन्हित स्थानों पर छामेमारी करते हु नशा तस्करों को नशीले पदार्थों सहित काबू किया।

पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत की गई छापेमारी में पुलिस ने 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 878 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम भुक्की, 523 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पिछले 365 दिनों में कुल 51,734 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशा मुक्ति और पुनर्वास अभियान के तहत आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।

गैंगस्टरों पर वार के तहत करीब 500 जगह की छापेमारी

वहीं प्रदेश में चल रहे एक अन्य बढ़े अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों पर वार के 40वें दिन पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 499 ठिकानों पर एक साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों पर वार अभियान की शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाना है।

इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार संयुक्त और समन्वित कार्रवाई कर रही हैं। अभियान के 40वें दिन पुलिस ने 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए। अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,203 हो चुकी है।

सात भगौड़े भी पुलिस के हत्थे चढ़े

इसके अतिरिक्त 80 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया। जनता गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के संबंध में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से सूचना दे सकती है। प्राप्त हर सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ लिया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]