Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 68 नशा तस्कर किए काबू, आरोपियों से मिली नशे की बड़ी खेप

0
126
Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 68 नशा तस्कर किए काबू, आरोपियों से मिली नशे की बड़ी खेप
Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 68 नशा तस्कर किए काबू, आरोपियों से मिली नशे की बड़ी खेप

पंजाब पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध जारी

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने और इसे प्रदेश से जड़ से मिटाने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस विभाग हर रोज विशेष टीमों का गठन करके प्रदेश में छापेमार कार्रवाई करता है। इस कार्रवाई के चलते पुलिस को विशेष सफलता हासिल हो रही है।

इसी अभियान को 511वें दिन भी जारी रखते हुए पुलिस विभाग ने टीमें बनाकर छापेमारी की। इस दौरान 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 481 ग्राम हेरोइन, 40 किलोग्राम भुक्की, 567 नशीली गोलियां तथा 1,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 511 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 74,485 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरां ते वार अभियान भी जारी

युद्ध नशे विरुद्ध के साथ-साथ प्रदेश में दूसरा अभियान जिसका नाम गैंगस्टरां ते वार है वह भी लगातार जारी है। इसी अभियान के 186वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 583 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

हथियारों सहित आरोपी चढ़े हत्थे

अभियान के 186वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 353 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 52,895 हो गई है। इसके अतिरिक्त 244 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 13 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather News : पंजाब में कल से भारी बारिश का अलर्ट, जाने किन जिलों में होगी मुसलाधार बारिश

  • TAGS
  • [post_tags]