Punjab Breaking News : संगरूर भाजपा कार्यालय में फेंका पेट्रोल बम, ईमारत को हुआ नुकसान

0
141
Punjab Breaking News : संगरूर भाजपा कार्यालय में फेंका पेट्रोल बम, ईमारत को हुआ नुकसान
Punjab Breaking News : संगरूर भाजपा कार्यालय में फेंका पेट्रोल बम, ईमारत को हुआ नुकसान

पुलिस व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

Punjab Breaking News (आज समाज), संगरूर : पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे ही असमाजिक तत्व प्रदेश की शांति भंग करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं इन असमाजिक तत्वों के निशाने पर अन्य इमारतों के साथ-साथ भाजपा कार्यालय भी है। यही कारण है कि िपछले चार माह में दूसरी बार भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है।

ज्ञात रहे कि जहां एक अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। ग्रेनेड कार्यालय की पार्किंग के पास गिरा था, जिससे वहां खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। जांच में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब रविवार और सोमवार के बीच की रात को संगरूर में पार्टी के जिला आॅफिस पर उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से हमला किया है।

शुरुआती जांच में यह आया सामने

संगरूर में पार्टी के जिला आॅफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि हमलावर बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय की दीवार के ऊपर से फेंककर फरार हो गए। हमले में कार्यालय की दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और आग लगने के निशान मिले हैं। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात से सोमवार तड़के के बीच हुई। हमले का सही समय सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्पष्ट होगा। एसएसपी नवजोत ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

प्राथमिक जांच में पुलिस इसे भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर किया गया हमला मानकर जांच कर रही है। हालांकि हमलावरों के मकसद पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी मौके से सैंपल जुटाए हैं। रिपोर्ट के आधार पर विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि की जाएगी। घटना के बाद कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वालों की निगरानी की जा रही है।

भाजपा नेता रणदीप देओल ने बताया कि सोमवार सुबह केयरटेकर का फोन आया। उसने कार्यालय में आग लगने की जानकारी दी और तस्वीरें भेजीं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी कार्यकतार्ओं को सूचना दी गई। देओल ने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक है और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

  • TAGS
  • [post_tags]