Ferozepur bomb threat : फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट कॉम्प्लेक्स कराया खाली, पुलिस खंगाल रही चप्पा-चप्पा

0
147
Ferozepur bomb threat : फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट कॉम्प्लेक्स कराया खाली, पुलिस खंगाल रही चप्पा-चप्पा
Ferozepur bomb threat : फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट कॉम्प्लेक्स कराया खाली, पुलिस खंगाल रही चप्पा-चप्पा

15 अगस्त के मध्यनजर पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

Ferozepur bomb threat (आज समाज), फिरोजपुर : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। वहीं दूसरी तरफ आपराधिक और शरारती तत्व भी पंजाब की शांति भंग करने की धमकियां देकर पंजाब पुलिस के सामने लगातार चुनौती पेश कर रहे हैं। इसी बीच आज सुबह पंजाब फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी सेशन जज की ईमेल पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करवा दिया गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में विस्फोटक सामग्री की तलाश कर रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वकीलों के मुताबिक, कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की गहन जांच में जुटी है।

डीजीपी पंजाब ने कल ही ली थी अधिकारियों की बैठक

स्वतंत्रता दिवस-2026 के समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करने के लिए डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को संवेदनशील इलाकों, जनसमूह वाले प्रमुख स्थलों, प्रमुख शहरी स्थानों और संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके अलावा उन्होंने सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अंतर-जिला समन्वय, सख्त नाकाबंदी और 24 घंटे निगरानी के निर्देश भी दिए। डीजीपी पंजाब ने अपने तूफानी दौरे के दौरान अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों तथा बॉर्डर, जालंधर व लुधियाना पुलिस रेंजों के अधिकारियों के साथ बैठकें करके कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी यूनिटों को सख्त चौकसी बनाए रखने, निवारक उपायों में तेजी लाने, गश्त और निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस राष्ट्रीय उत्सव के महत्व पर जोर देते हुए डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा ढांचे में सहज समन्वय और उभरती चुनौतियों का सक्रिय मूल्यांकन पंजाब पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : दिसंबर में किया विरोध, जुलाई में की लागू, अब पंजाब को वीबी-जी रामजी योजना के तहत मिले 439.8 करोड़

  • TAGS
  • [post_tags]