Punjab Crime News : 2.1 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल सहित एक काबू

0
206
Punjab Crime News : 2.1 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल सहित एक काबू
Punjab Crime News : 2.1 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल सहित एक काबू

फाजिल्का में सरहद पार चल रहे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश

Punjab Crime News (आज समाज), फाजिल्का : स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल ( एसएसओसी) फाजिल्का ने सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश उस समय किया जब एक तस्कर की 2.1 किलो हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौल सहित गिरफ्तारी हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी भंगे वाला ( झुग्गे किशोर सिंह वाला), फिरोजपुर के तौर पर हुई है।

बरामद किए गए हथियारों में एक 9 एमएम गलौक और चार .30 बोर के पिस्तौल और दो 9 एमएम पिस्तौल शामिल है। इसके इलावा 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। पुलिस टीमों ने उसका हीरो डीलक्स मोटरसाईकल, जिसका प्रयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था, भी जब्त कर लिया है।

ड्रोन के माध्यम से मंगवाते थे नशा व हथियार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों की तरफ से ड्रोन के द्वारा राज्य में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए ओर जांच जारी है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

इस आप्रेशन बारे जानकारी देते, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का नरेश कुमार डोगरा ने बताया कि भरोसेयोग्य सूचना पर कार्यवाही करते, एसएसओसी फाजिल्का की टीमों ने जलालाबाद क्षेत्र में एक विशेष आप्रेशन चलाया और आरोपी को फाजिल्का के गांव बाघे के उत्तर के पास से उस समय काबू किया, जब वह अपने मोटरसाईकिल पर जा रहा था। उन्होंने बताया कि तलाशी दौरान उससे 2.1 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद किए गए। उन्होंने आगे बताया कि खुलासे दौरान गिरफ़्तार आरोपी की तरफ से बताए गए टिकाने से चार ओर पिस्तौल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

  • TAGS
  • [post_tags]