Punjab Breaking News : बेअदबी मामलों में होगी अब उम्रकैद : मान

0
187
Punjab Breaking News : बेअदबी मामलों में होगी अब उम्रकैद : मान
Punjab Breaking News : बेअदबी मामलों में होगी अब उम्रकैद : मान

कहा, 13 अप्रैल को विशेष सेशन बुलाकर बनाया जाएगा नया कानून

Punjab Breaking News  (आज समाज), फरीदकोट : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से कहा है कि वे प्रदेश में जल्द ऐसा कानून बनाएंगे जिससे पवित्र ग्रंथों की बेअदबी करने से पहले अपराधी कई बार सोचेंगे। मान ने कहा कि 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन होने वाले विशेष सत्र में एक साल तक कोई जमानत न देने और उम्रकैद की सजा का प्रावधान रखने वाला सख्त बेअदबी विरोधी कानून बनाने की घोषणा करते हुए भगवंत सिंह मान ने 2027 के चुनावों को अपनी सरकार के पक्ष में स्पष्ट माहौल बताया। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस का संबंध शुरू से ही सिख विरोधी दंगों से जुड़ा रहा है, वहीं अकाली दल अपने काले कारनामों के कारण पूरी तरह बदनाम हो चुका है और केवल उनकी पार्टी ही बेहतर शासन-आधारित एकमात्र विकल्प है, जो रंगला पंजाब बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

विरोधी पार्टियों पर कसा तंज

भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए उनके शासनकाल पर सवाल उठाए और उन पर भाई-भतीजावाद तथा आपराधिक तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बढ़ती गरीबी और मुश्किलों के लिए केंद्र सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया। अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस यात्रा का असली नाम परिवार बचाओ यात्रा होना चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अकाली नेता यह स्पष्ट करें कि 15 वर्षों तक राज्य को लूटने के बाद अब वे किससे पंजाब को बचाने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस का हर नेता सीएम बनने का इच्छुक

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस में हर नेता राज्य का मुखिया बनना चाहता है। उनके पास कार्यकतार्ओं से ज्यादा मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनके शीर्ष नेता ने हाल ही में एक रैली के दौरान उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस एक विभाजित पार्टी है, जो आंतरिक खींचतान के कारण बिखरने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें एकजुट करने के लिए भेजे गए नेताओं को उनके नाम तक सही से बोलना नहीं आता।

  • TAGS
  • [post_tags]