New York Shooting: न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के युवक की हत्या, कर्ज लेकर गया था विदेश

0
142
Gurdeep Singh shot dead in New York, Punjab man killed while delivering pizza, New York pizza delivery shooting latest news, Indian origin man shot dead in Brooklyn, Gurdeep Singh New York shooting case, Punjab family seeks help to bring body from US, न्यूयॉर्क में गुरदीप सिंह की हत्या, पंजाब के युवक की अमेरिका में हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान गोलीबारी, न्यूयॉर्क शूटिंग केस
पंजाब के 28 साल के गुरदीप सिंह की न्यूयॉर्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। (File Photo)

Gurdeep Singh Murder News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पंजाब के एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। कपूरथला जिले के 28 वर्षीय गुरदीप सिंह की उस समय जान चली गई, जब वह पिज्जा डिलीवरी के लिए निकले थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे न्यूयॉर्क के ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में स्टेनली एवेन्यू के पास हुई। गुरदीप पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका किसी व्यक्ति से विवाद हुआ और फिर गोली चल गई। पुलिस के पहुंचने पर गुरदीप के सीने में गोली लगी हुई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज में दिखी झड़प

पुलिस को घटनास्थल से जुड़े निगरानी कैमरे की फुटेज भी मिली है। इसमें दो लोगों के बीच सड़क पर झड़प होती दिखाई देती है। इसके बाद रोशनी की एक चमक नजर आती है, जिसे गोली चलने से जोड़ा जा रहा है। फुटेज में एक व्यक्ति जमीन पर गिरता दिखता है, जबकि दूसरा व्यक्ति कार में बैठकर वहां से निकल जाता है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सबूत जुटाए और इलाके में तलाश अभियान चलाया। फिलहाल संदिग्ध फरार है।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

शुरुआती खबरों में इस घटना को लूट की कोशिश से जोड़कर देखा गया था। हालांकि न्यूयॉर्क पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला रोड रेज या आपसी झड़प से जुड़ा होने की संभावना भी सामने आई है। अभी तक हत्या के मकसद का पता नहीं चला है। पंजाबी संगठन नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने भी जांचकर्ताओं से हत्या के सही कारण का पता लगाने की अपील की है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने को कहा है।

13 साल पहले US गए थे गुरदीप

गुरदीप सिंह पंजाब के कपूरथला जिले के जब्बोवाल गांव के रहने वाले थे। परिवार के मुताबिक वह करीब 13 साल पहले बेहतर रोजगार और परिवार का भविष्य संवारने की उम्मीद में अमेरिका गए थे। अमेरिका जाने के लिए उन्होंने कर्ज भी लिया था। गुरदीप के पिता प्यारा लाल ने बताया कि अमेरिका पहुंचने के बाद उनके बेटे को आर्थिक और दूसरी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने परिवार की मदद के लिए लगातार मेहनत की। गुरदीप की मौत की खबर पंजाब स्थित उनके गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

सरकार से शव भारत लाने की गुहार

परिवार में गुरदीप के पिता और भाई हैं। परिवार ने भारत और पंजाब सरकार से गुरदीप के शव को जल्द भारत लाने में मदद करने की अपील की है। साथ ही अमेरिकी अधिकारियों से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। न्यूयॉर्क पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। NAPA ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि किसी युवा पंजाबी या सिख व्यक्ति की हत्या से एक पूरा परिवार प्रभावित होता है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

  • TAGS
  • [post_tags]