Punjab CM News : किसानों की आर्थिक आजादी मेरा उद्देश्य : मान

0
220
Punjab CM News : किसानों की आर्थिक आजादी मेरा उद्देश्य : मान
Punjab CM News : किसानों की आर्थिक आजादी मेरा उद्देश्य : मान

पंजाब सरकार ने बढ़ाई किसानों की केसीसी सीमा, 32 हजार की बजाए अब किसान ले सकेंगे 1.57 लाख रुपए प्रति एकड़

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने किसान हित में एक और अहम फैसला लेते हुए किसानों की किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सीमा को बढ़ा दिया है। इस तरह से मान सरकार ने 26 साल पुराने नियमों में सुधार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नई नीति फसल की वास्तविक लागत के अनुसार फसल-वार कर्ज की सीमा (क्रेडिट लिमिट) को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाती है, ब्याज के बोझ को कम करती है, अधिक मुनाफे वाली फसलों और सहायक क्षेत्रों के लिए कर्ज की पात्रता का विस्तार करती है।

मान ने कहा कि यह सिर्फ कोई नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि पंजाब के किसानों की आर्थिक आजादी के उद्देश्य से लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। यहां तक कि पराली प्रबंधन के लिए विशेष वित्तीय सहायता शुरू करती है और किसानों को एटीएम और यूपीआई जैसे आधुनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से धन का उपयोग करने में सक्षम बनाती है।

13 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

इन सुधारों को कृषि को अधिक लाभदायक और टिकाऊ बनाने की दिशा में अहम फैसला बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नया केसीसी ढांचा किसानों के हाथों में अधिक पैसा सीधे पहुंचाएगा, गेहूं-धान के चक्र से बाहर फसल विविधता को तेज करेगा, सहकारी कर्ज संस्थाओं को मजबूत करेगा और किसानों को कर्ज के जाल से बाहर निकालने में मदद करेगा।

इन सुधारों से पंजाब भर के 13 लाख से अधिक किसानों को लाभ होने की उम्मीद है, जिसमें कई फसलों के लिए कर्ज सहायता में भारी वृद्धि होगी। इसमें बागवानी फसलें भी शामिल हैं, जहां पहले मिलने वाली 32,000 रुपए प्रति एकड़ की एक समान सीमा के मुकाबले अब कर्ज 1.57 लाख रुपए प्रति एकड़ तक जा सकता है।

हमने लाल फीताशाही को समाप्त किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह हमने लाल फीताशाही को समाप्त कर दिया है, यह सुनिश्चित किया है कि अधिक पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे और प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं (पी.ए.सी.एस.) और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए प्रभावी ढंग से किसानों की सेवा करना आसान बना दिया है। हमने अपने किसानों को 21वीं सदी के डिजिटल साधनों से लैस किया है और वे अब पंजाब की तरक्की की नई कहानी लिखेंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]