Punjab Weather Update : पंजाब पर मानसून मेहरबान, आज भी इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0
115
Punjab Weather Update : पंजाब पर मानसून मेहरबान, आज भी इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Punjab Weather Update : पंजाब पर मानसून मेहरबान, आज भी इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगले दो दिन भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जुलाई में अभी तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। यही कारण है कि लभगभ पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि जैसी उपेक्षा की जा रही थी मानसून में वैसी बारिश अभी तक नहीं हुई है लेकिन फिर भी बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

क्योंकि हल्की बारिश फसलों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। वहीं भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने प्रदेश में अगले दो दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो एक जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ और पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक व बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया।

लोगों को स्थानीय प्रशासन ने की अपील

बारिश और तेज हवा के अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने लोगों को बिजली चमकने और गरज के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी बड़े खतरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम पर नजर रखने के लिए यलो एडवाइजरी जारी की गई है।

पंजाब में सक्रिय दो तरह की मौसमी गतिविधियां

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब-चंडीगढ़ के ऊपर मानसून ट्रफ सक्रिय है। जम्मू क्षेत्र की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन प्रणालियों के प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]