Punjab CM News : पंजाब की महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर : सीएम

0
62
Punjab CM News : पंजाब की महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर : सीएम
Punjab CM News : पंजाब की महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर : सीएम

हमारी सरकार मजबूत पंजाब के निर्माण के लिए महिलाओं को अधिक अधिकार और अवसर सुनिश्चित कर रही

Punjab CM News (आज समाज), धूरी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से कहा कि पंजाब की बेटियां आज शेरनियां बनकर हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं और राज्य की प्रगति के पीछे एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रही हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये मिल रहे हैं, जबकि 29,000 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3 लाख महिलाओं को 631 करोड़ रुपए के ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध करवाकर सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जहां मजबूत और रंगला पंजाब बनाने में मदद कर रहे हैं, वहीं तीयां दा मेला जैसे उत्सव पंजाब की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

युवाओं को परंपराओं से जोड़ना बहुत जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीयां दा मेला पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और लोकगीतों को समर्पित एक विशेष उत्सव है। उन्होंने कहा कि तीयां पंजाबी संस्कृति में खुशी, उत्साह और आपसी मेल-जोल का प्रतीक हैं। यह त्योहार युवा पीढ़ी को पंजाब की पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज के तेज रफ्तार डिजिटल युग में बच्चों और युवाओं को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना बहुत जरूरी है।

महिलाएं हर क्षेत्र में हासिल कर रही कामयाबी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब की महिलाएं शिक्षा, खेल, प्रशासन, व्यापार, कला और कृषि सहित हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं तथा राज्य की प्रगति के पीछे एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा अपनी पहचान और आत्मविश्वास को और मजबूत करने के अवसर प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकगीतों, बोलियों और लोक साहित्य ने पंजाबी भाषा तथा सांस्कृतिक परंपराओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ह्यतीयां दा मेलाह्ण पंजाब के लोगों को अपनी विरासत से दोबारा जोड़ने और सांस्कृतिक गतिविधियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : सीमा पार से मंगवाते थे हथियार व नशा, 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन के साथ 9 गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]