Punjab CM News : युवाओं को सही दिशा दिखाना जरूरी : मान

0
195
Punjab CM News : युवाओं को सही दिशा दिखाना जरूरी : मान
Punjab CM News : युवाओं को सही दिशा दिखाना जरूरी : मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपए के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया

Punjab CM News (आज समाज), संगरूर : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया है कि पंजाब सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा तथा खेलों के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मान ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा होते हैं और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दिखाना जरूरी है।

वे गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास करने के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि यह पहल खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के माध्यम से राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक हस्तक्षेप के तहत 4.38 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह विश्व स्तरीय स्टेडियम पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करेगा और बैडमिंटन, हैंडबॉल, जूडो, नेटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, कबड्डी और कराटे सहित अनेक खेलों की मेजबानी करेगा।

खिलाड़ियों को उत्साहित करेगा सरकार का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्टेडियम में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगी बल्कि उन्हें पेशेवर स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर भी देंगी। इससे यह क्षेत्र एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में विकसित होगा और युवाओं को अपने कौशल को निखारने का मंच मिलेगा।

संतुलित विकास के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल और खेलों के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध होते हैं, तो बच्चे वैश्विक स्तर पर अपने गांव, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा का संतुलन ही समग्र विकास की कुंजी है।

राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत करना जरूरी

इस अवसर पर मान ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करेंगे और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और युवाओं की ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित होगा। ऐसे स्टेडियम युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : जालंधर में आईएसआई के 3 जासूस काबू

  • TAGS
  • [post_tags]