Punjab CM News : शहीदों के संकल्प को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी : मान

0
211
Punjab CM News : शहीदों के संकल्प को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी : मान
Punjab CM News : शहीदों के संकल्प को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी : मान

कहा, अगर आजादी के बाद देश की बागडोर नौजवानों को सौंप दी जाती तो भारत आज दुनिया में अग्रणी देश होता

Punjab CM News  (आज समाज), चंडीगढ़/ हुसैनीवाला। देश के महान क्रांतिकारियों की गौरवशाली विरासत को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अवसर केवल उन वीरों के बलिदान को याद करने का ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और अन्याय के खिलाफ खड़े होने के दृढ़ संकल्प को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का भी है।

उन्होंने शहीदों की महान सोच के अनुरूप पंजाब और देश की सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराया और साथ ही इन महान स्वतंत्रता सेनानियों को अब तक भारत रत्न (सर्वोच्च सम्मान) न दिए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आजादी के शुरूआती वर्षों में यदि देश की बागडोर ऐसे साहसी युवाओं के हाथों में होती तो भारत की तस्वीर कुछ और ही होती।

शहीदों को नहीं दिया गया बनता सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा इस देश के लालची और स्वार्थी नेताओं ने जीवित रहते हुए अपने नाम पर स्टेडियम बनवा लिए, लेकिन शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव जैसे सच्चे शहीदों को सम्मानित करने के लिए आज तक कोई आगे नहीं आया। मुख्यमंत्री ने कहा, इन महान क्रांतिकारियों ने कम उम्र में अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन आजादी के बाद सत्ता के लालचियों ने कुर्सी पर कब्जा कर लिया और खून बहाकर हासिल की गई आजादी का श्रेय खुद ले लिया, जिसके लिए उन्होंने कभी संघर्ष भी नहीं किया।

सत्ताधारी इस पीड़ा को समझने में असफल रहे

उन्होंने कहा, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव और शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करने के लिए केवल फूल ही रह गए, जबकि अन्य लोग आजादी की विरासत का झूठा दावा कर प्रमुख बन गए। मुख्यमंत्री ने कहा, उन महान योद्धाओं को चुप कराने के लिए ही उन्हें जल्द फांसी दी गई थी, क्योंकि लोग उनके निडर विचारों के पीछे इकट्ठा होने लगे थे।

महंगी कीमत पर मिली आजादी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि हमारी आजादी कितनी महंगी थी—विभाजन के दौरान लगभग 10 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई और लाखों लोग विस्थापित हुए। उन्होंने आगे कहा, हमारे बुजुर्गों ने बहुत बलिदान दिए, लेकिन सत्ताधारी इस पीड़ा को समझने में असफल रहे हैं, क्योंकि उन्हें शहीदों की कुर्बानियों से बना तैयार देश विरासत में मिला।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा : भुल्लर

  • TAGS
  • [post_tags]