Chandigarh Breaking News : किसानों की आय बढ़ाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य : सिन्हा

0
1027
Chandigarh Breaking News : किसानों की आय बढ़ाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य : सिन्हा
Chandigarh Breaking News : किसानों की आय बढ़ाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य : सिन्हा

पंजाब के मुख्य सचिव ने वेरका की अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का किया उद्घाटन, कहा, नए प्रोजेक्ट से पंजाब के सहकारी क्षेत्र की पहुंच में और विस्तार होगा

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में स्थापित वेरका की एक अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को रिवायती कृषि पद्धतियों को छोड़कर आधुनिक तरीके से खेती करनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को कृषि से संबंधित सहायक धंधों के साथ जुड़ने की अपील करते हुए सिन्हा ने कहा कि डेयरी व्यवसाय ऐसा है जिसे अपनाकर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।

मिल्कफेड कर रहा किसानों की मदद

उल्लेखनीय है कि मिल्कफेड पंजाब, जिसे पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के नाम से जाना जाता है और जो प्रसिद्ध वेरका ब्रांड का मालिक है, भारत की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी संस्थाओं में से एक है। यह संस्था देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ-साथ डेयरी किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मिल्कफेड द्वारा उत्पादों की बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल परिवर्तन लाने, विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद उपलब्ध करवाने, किसानों की समृद्धि बढ़ाने और उपभोक्ता-केंद्रित आधुनिक रिटेल प्रणालियां स्थापित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में बढ़ाई जाएगी वेंडिंग मशीनें

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सहकारिता विभाग के सचिव एवं मिल्कफेड पंजाब के चेयरमैन अजीत बालाजी जोशी ने मिल्कफेड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य की गतिविधियों के तहत आइसक्रीम वेंडिंग मशीनों सहित अन्य ऐसी वेंडिंग मशीनें पंजाब सिविल सचिवालय-2 (मिनी सचिवालय), पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे सरकारी कार्यालयों, हवाई अड्डों, जिला सिविल सचिवालयों, कॉलेजों, मॉल आदि में स्थापित की जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं की सुविधा और बाजार तक पहुंच को बढ़ाया जा सके। सहकारी सभाएं पंजाब के रजिस्ट्रार गिरीश दयालन ने डेयरी किसानों को अधिक लाभकारी मूल्य और उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाकर राज्य में सहकारी आंदोलन को और मजबूत करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब शिक्षा क्रांति का दिख रहा असर : मान

  • TAGS
  • [post_tags]