Punjab News: गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, नशे के खिलाफ अभियान में लेंगे हिस्सा

0
75

Punjab News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर एक पोस्ट में गृह मंत्री के दौरे की घोषणा की। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि दौरे के दौरान वे मानसा और संगरूर जा सकते हैं। शाह ने 16 अक्टूबर को कहा था कि केंद्र सरकार पंजाब में हुई दो घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगेगी।

गृह मंत्री का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता बिट्टू ने कहा कि पंजाब नशे के गंभीर खतरे से जूझ रहा है। राज्य को अपने युवाओं तथा भविष्य की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जनादेश खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब 20 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करता है।

झोटा के परिजनों से हो सकती है मुलाकात

उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए शाह और बीजेपी के अभियान का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि आइए, पंजाब के युवाओं को बचाने और राज्य का भविष्य फिर से संवारने के लिए एकजुट हों। शाह के दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा और संगरूर जिले के दिड़बा में गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।

झोटा की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को एक दवा दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जाने जाते थे। उस वक्त वे दवा दुकान में दवा दुकानदार के खिलाफ एक फेसबुक लाइव कर रहे थे, जिस दौरान दुकानदार ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

  • TAGS
  • [post_tags]