Punjab Crime News : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन की खेप बरामद

0
271
Punjab Crime News : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन की खेप बरामद
Punjab Crime News : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन की खेप बरामद

फाजिल्का में सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम; 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय करके बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) जीजी-2, गांव महतम नगर, फाजिल्का के पास से 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद करके सीमा पार से तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। यह जानकारी यहां डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तान आधारित तस्कर जीरो लाइन पार करके सीमा पर लगी कंटीली बाड़ के पास पहुंच गए और अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने भारत के क्षेत्र में नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस घुसपैठ को रोकने के लिए सतर्क बीएसएफ के जवानों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद विस्तृत संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया और इन नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने बीएसएफ फाजिल्का के साथ मिलकर शनिवार सुबह विशेष घात लगाकर हमला करने की योजना बनाई और गांव महतम नगर, फाजिल्का, जहां से पाकिस्तानी तस्कर खेप को आगे पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, के क्षेत्र में संयुक्त गुप्त आॅपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ में तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई में तुरंत इस कोशिश को नाकाम कर दिया और इस आॅपरेशन के नतीजे के तौर पर मौके से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई। एआईजी ने कहा कि समग्र नेटवर्क का पदार्फाश करने और स्थानीय तस्कर का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान जारी

नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नश विरुद्ध के 385वें दिन भी जारी रखते हुए आज 125 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.8 किलो हेरोइन, 906 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 36,560 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 385 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54,886 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : डीएम आत्महत्या केस में बुरा फंसा भुल्लर परिवार

  • TAGS
  • [post_tags]