Punjab Weather : पंजाब में आज से 24 जुलाई तक खूब बरसेंगे बादल, जानिए आपके जिले में कब होगी बरसात

0
158
Punjab Weather : पंजाब में आज से 24 जुलाई तक खूब बरसेंगे बादल, जानिए आपके जिले में कब होगी बरसात
Punjab Weather : पंजाब में आज से 24 जुलाई तक खूब बरसेंगे बादल, जानिए आपके जिले में कब होगी बरसात

कई दिनों से कमजोर पड़ चुके मानसून ने दोबारा पकड़ी रफ्तार

Punjab Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले कई दिन से मानसून की रफ्तार काफी ज्यादा मंद पड़ चुकी थी। जिसके चलते प्रदेश में नाममात्र बारिश हुई। कम बारिश होने के कारण प्रदेश में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल रहीं हैं। मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने जो बुलेटिन जारी किया है उसके अनुसार आज यानी 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की गतिविधियां फिर से तेज होने लगी हैं और आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी।

रविवार को गर्मी और उमस ने किया बेहाल

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फिरोजपुर में 37.2 डिग्री, बठिंडा कृषि विश्वविद्यालय में 37.3 डिग्री, पटियाला और रूपनगर में 36.3 डिग्री, मोहाली में 36.4 डिग्री, कपूरथला में 35.8 डिग्री, संगरूर में 35.3 डिग्री, अमृतसर में 34.7 डिग्री, लुधियाना में 34.8 डिग्री, जालंधर में 34.3 डिग्री, होशियारपुर में 34.3 डिग्री, गुरदासपुर में 32.5 डिग्री और पठानकोट में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में प्रदेश में इस तर रहेगा मौसम

आज यानी सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और श्री मुक्तसर साहिब में यलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

21 जुलाई : मंगलवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में ओरेंज अलर्ट रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई : बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में ओरेंज अलर्ट जारी रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में यलो अलर्ट रहेगा।

23 जुलाई : गुरुवार को मौसम में सुधार के संकेत हैं। गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में यलो अलर्ट जारी रहेगा। बाकी जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

खरीफ की फसलों के लिए जरूरी है अच्छी बारिश

मानसून की सक्रियता किसानों के लिए राहत लेकर आएगी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी के कारण खरीफ फसलों पर संकट गहरा रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : हिमाचल में आक्रामक दौर में मानसून, इन जिलों के लिए अगले 48 घंटे भारी

  • TAGS
  • [post_tags]