Punjab News: पाकिस्तान क्यों जाना चाहते हैं पंजाब के CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय से मांगी इजाजत, सियासी हलचल तेज!

0
332
Punjab Assembly Session, Bhagwant Mann Resignation, Punjab Drug Crisis, Punjab Law and Order, Harpal Cheema News, Parvinder Singh Jhota Murder, पंजाब विधानसभा सत्र, भगवंत मान इस्तीफा, पंजाब में नशे का कारोबार, पंजाब कानून व्यवस्था

मोहाली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस महीने के आखिर में ने पाकिस्तान जाना चाहते हैं.उन्होंने गुरुद्वारा दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से औपचारिक राजनीतिक मंजूरी मांगी है. मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब जाना चाहते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से बंद है.ऐसे में उनका यह अनुरोध ऐसे समय आया है.

विदेश मंत्रालय को मुख्यमंत्री मान की ओर से अनुमति के लिए अनुरोध भेजा गया है. मंत्रालय की तरफ से इस पर क्या फैसला लिया गया है. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मान चाहते हैं कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें पाकिस्तान के नारोवाल स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में माथा टेकने का अवसर मिले.

Punjab DA Hike 2026, Punjab Computer Teachers, Bhagwant Mann News, PICTES Teachers DA, Punjab Employees News, Samagra Shiksha Employees, पंजाब डीए बढ़ोतरी, पंजाब कंप्यूटर शिक्षक, भगवंत मान का ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा

करतारपुर कॉरिडोर कब से बंद है

7 मई 2025 से भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर बंद है. पहलगाम आतंकी हमले और फिर हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसे बंद कर दिया गया था.भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीजा यह कॉरिडोर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने की सुविधा देता है. इसके तहत श्रद्धालु एक ही दिन में करतारपुर साहिब जाकर वापस भारत लौट सकते हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले कुछ हफ्तों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर कम से कम श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दी जाए.वे गुरुद्वारे में माथा टेककर उसी दिन वापस लौट सकें.

पंजाब विधानसभा में भी पारित हो चुका है प्रस्ताव

करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग पंजाब विधानसभा में भी उठ चुकी है. विधानसभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से कॉरिडोर फिर से शुरू करने का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री मान की प्रधानमंत्री मोदी से अपील भी इसी मांग का हिस्सा रही है. अब उन्होंने खुद करतारपुर साहिब जाकर दर्शन करने के लिए विदेश मंत्रालय से औपचारिक राजनीतिक मंजूरी मांगी है.

CM Bhagwant Mann Admitted Hospital: सीएम भगवंत मान फोर्टिस मोहाली में भर्ती, संगरूर से लौटते ही बिगड़ी तबीयत

लाहौर की पंजाबी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की इच्छा

इससे पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान के लाहौर जाने की इच्छा जताई थी. 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय पंजाबी कॉन्फ्रेंस में वो शामिल होना चाहते थे. पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा की तरफ ये इनविटेशन आया था. मुख्यमंत्री मान के साथ पंजाब विधानसभा के सभी सदस्यों को भी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था. उस समय विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर अपना रुख साफ कर दिया था. पाकिस्तान यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने का फैसला भारत की पाकिस्तान संबंधी राष्ट्रीय नीति के अनुरूप ही किया जाएगा.

  • TAGS
  • [post_tags]