Punjab CM News : सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाएगी : मान

0
342
Punjab CM News : सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाएगी : मान
Punjab CM News : सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाएगी : मान

कहा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा होगी

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़/ फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल बड़े-बड़े दावे करते हैं कि सब कुछ उन्हीं का बनाया हुआ है, लेकिन वे कोटकपूरा, बहिबल कलां और अन्य स्थानों पर आंखें मूंद लेते हैं, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी और निर्दोष लोगों की जान गई थी, जो सब कुछ अकालियों के कार्यकाल के दौरान हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अकाली शायद इन बेअदबी की घटनाओं को भूल गए हैं और मानते हैं कि लोग भी सब कुछ भूल जाएंगे, लेकिन लोग कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं कि इन घटनाओं में उनका ही परिवार शामिल था।

13 अप्रैल को करेंगे संशोधन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सब कुछ ठीक करेंगे और इस संबंध में कानून को सख्त बनाने के लिए हम उच्च स्तरीय कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। बैसाखी के मौके पर 13 अप्रैल को हम जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 में संशोधन करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए न्यूनतम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया जाएगा। इससे कोई भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने की हिम्मत नहीं करेगा। हम संत समाज से भी सलाह-मशविरा कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो सिर्फ हम ही कर सकते हैं और कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को अब किसी और सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखते।

कठिन समय में मोदी देश को बाहर निकालें

खाड़ी देशों में बढ़ते वैश्विक तनाव और प्रमुख समुद्री मार्गों में रुकावट के कारण बाजारों में उत्पन्न हो रही अस्थिरता के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से निर्णायक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जिम्मेदारी उठाने और देश की आर्थिक तथा ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा के लिए भारत के वैश्विक संबंधों का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, लेकिन यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मौजूदा परिस्थितियां देश को विश्व चेला बनाने का खतरा पैदा कर सकती हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]