Punjab Breaking News : पंजाब के हर हुनरमंद युवक को मदद देगी सरकार : सीएम

0
274
Punjab Breaking News : पंजाब के हर हुनरमंद युवक को मदद देगी सरकार : सीएम
Punjab Breaking News : पंजाब के हर हुनरमंद युवक को मदद देगी सरकार : सीएम

कहा, अब रोजगार के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, हमारी सरकार सबके लिए रोजगार का इंतजाम कर रही

Punjab Breaking News (आज समाज), एसएएस नगर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से अपनी सरकार का वादा दोहराते हुए कहा है कि हम प्रदेश के हर युवा को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है। सीएम मान ने मोहाली में युवाओं से अपील की कि वे नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने। मान ने यह दावा करते हुए कि उनकी सरकार सक्रिय रूप से ऐसा माहौल बना रही है जहां युवा प्रदेश सरकार के समर्थन से अपने उद्यम शुरू कर सकें।

उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में विदेशों में जाने की जरूरत खुद-ब-खुद खत्म हो रही है क्योंकि उनकी सरकार युवाओं के लिए पंजाब में ही अवसर पैदा कर रही है। पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों से तीखी तुलना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां पिछली सरकारें खाली खजाने के बहाने मारती रहीं, वहीं उनकी सरकार साफ-सुथरे इरादों और निर्णायक शासन के जरिए अपने वादों से भी आगे बढ़कर काम कर रही है, जो साबित करता है कि सिस्टम में कोई कमी नहीं थी, बल्कि पुराने नेताओं में राजनीतिक इच्छाशक्ति की ही कमी थी।

विपक्ष झूठे व निराधार आरोप लगा रहा

मोहाली के सेनेटा गांव में लोक मिलनी के दौरान सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके खिलाफ कोई मुद्दा न होने के कारण विपक्षी दल मुझ पर झूठे और निराधार व्यक्तिगत आरोप लगाकर अपनी नीच स्तर की मानसिकता दिखा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के समग्र विकास के लिए कठोर प्रयास कर रहे हैं जिससे विपक्षी दल बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता आम आदमी की भलाई और प्रदेश की प्रगति को हजम नहीं कर पा रहे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण विपक्षी मेरे खिलाफ निराधार और तर्कहीन आरोप लगा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से उनकी निराशा को दशार्ता है।

मैं लोगों के दुख-दर्द बांटने आया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लोगों की दौलत लूटने का तो कोई अनुभव नहीं, लेकिन मैं आम लोगों के दुख-दर्द को बांटने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की हिम्मत जरूर रखता हूं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे प्रदेश की भलाई और लोगों की खुशहाली के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं जिससे विपक्षी दल बेचैनी में है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक नेता इन बातों को हजम नहीं कर पा रहे, जिस कारण वे बार-बार उनके खिलाफ जहर उगल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : पुलिस ने 3 आतंकी वारदात की गुत्थी सुलझाई

  • TAGS
  • [post_tags]