सुखबीर सिंह बादल पूरी कोर कमेटी ने डीजीपी के कार्यालय में जाकर गिरफ्तारी देने की पेशकश की
Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पुलिस मुख्यालय में डीजीपी गौरव यादव के कार्यालय में गिरफ्तारी देने की पेशकश की। राज्य पुलिस द्वारा उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनसे जुड़े कर्मचारियों को अन्यायपूर्ण तरीके से परेशान नही किया जाना चाहिए। डीजीपी के साथ पार्टी की पूरी कोर कमेटी की मीटिंग के बाद पत्रकारों कोकहा कि पार्टी कार्यकतार्ओं ने पुलिस मुख्यालय का घेराव भी किया।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा आप सरकार मुझे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों से जुड़े मामले में फंसाना चाहती है। स्वरूपों से संबंधित मामले की जांच करने के बजाय, सरकार की चुनी गई एसआईटी मेरे चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यावसायिक परिसरों पर छापे मार रही है, जिसमें मेरे आयकर दाखिल करने वाले अश्वनी एंड एसोसिएटस के कार्यालय के साथ साथ बठिंडा में मेरे पूर्व एकाउंटेंट भी शामिल हैं।
शिअद नेता ने यह आरोप भी लगाए
सुखबीर सिंह बादल ने कहा मेरी सभी बैलेंस शीटों पर गैरकानूनी रूप से जब्त की जा रही हैं, और मेरे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर मुझे झूठे मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इन कार्रवाईयों का 328 स्वरूप मामले की जांच यां शिरोमणि कमेटी से कोई लेना-देना नही है।
किसी तरह से कानून की अनदेखी नहीं की
अकाली दल अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके सभी व्यावसायिक मामले सार्वजनिक क्षेत्र में हैं, और सरकार द्वारा सुख विलास रिसोर्ट को गिराने और उनकी बस कंपनी को पंजाब में चलने से रोकने के दावों के बावजूद कुछ भी नही कर सकते, क्योंकि सब कुछ कानूनी है। बादल ने कहा कि अकाली दल इस गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कोर कमेटी ने पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और फैसला किया कि अगर सरकार इसी तरह अकाली दल की लीडरशीप को परेशान करती रही तो हम सड़कों पर उतरेंगें।
उन्होने कहा मालवा हलके में अकाली दल को मिली जबरदस्त समर्थन के बाद जिसे आप समिति और जिला परिषद चुनावों को अपना गढ़ मानती है, इसीलिए सरकार ने मुझे निशाना बनाने का फैसला किया है। यही कारण है एसआईटी आप की निजी आर्मी की तरह काम कर रही है और यह केवल अकाली दल के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए गठित की गई हैं।


