Punjab News: लुधियाना में थार सवार गैंगस्टर ने राहगीर कुचला

0
69
Punjab News: हादसे के तुरंत बाद AGTF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ियों से थार को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया और गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को दबोच लिया।
Punjab News: हादसे के तुरंत बाद AGTF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ियों से थार को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया और गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को दबोच लिया।

फरीदकोट एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने घेराबंदी कर किया काबू
Punjab News, (आज समाज), लुधियाना: शहर के सुंदर नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब फरीदकोट एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने एक वांछित गैंगस्टर का पीछा करते हुए उसे नाटकीय अंदाज में धर दबोचा। भागने के प्रयास में तेज रफ्तार थार गाड़ी चला रहे गैंगस्टर ने बुड्ढा दरिया के पास एक राहगीर को बुरी तरह कुचल दिया। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम न घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों को मौके पर काबू कर लिया।

टास्क फोर्स की 3 गाड़ियां गैंगस्टर गुरप्रीत का कर रही थी पीछा

जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स की 3 गाड़ियां गैंगस्टर गुरप्रीत की थार गाड़ी का लगातार पीछा कर रही थीं। खुद को पुलिस से घिरता देख गैंगस्टर ने सुंदर नगर इलाके की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। भागम-भाग के दौरान बुड्ढा दरिया के नजदीक गैंगस्टर ने लापरवाही और तेजी से गाड़ी भगाते हुए सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को कुचल दिया।

अन्य साथियों को भी लिया हिरासत में

हादसे के तुरंत बाद एजीटीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ियों से थार को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया और गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि इस आॅपरेशन के दौरान उसके कुछ अन्य साथियों को भी टीम ने हिरासत में ले लिया है।

घायल राहगीर को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती

घटना के तुरंत बाद एजीटीएफ ने लुधियाना पुलिस से संपर्क साधकर मौके पर बुलाया। इलाका पुलिस की मदद से खून से लथपथ घायल राहगीर को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। लुधियाना पुलिस और एजीटीएफ की टीम अब पकड़े गए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]