Chandigarh Crime News : 6.2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़े

0
390
Chandigarh Crime News : 6.2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़े
Chandigarh Crime News : 6.2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़े

पंजाब पुलिस ने दिनभर चले अभियान के तहत 96 नशा तस्कर पकड़े

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब को नशा व नशा तस्करों से मुक्त करने के अभियान युद्ध नशों विरुद्ध के तहत प्रदेश पुलिस ने दिनभर छापेमारी की। इस दौरान इस दौरान पुलिस टीमों ने कार्रवाई जारी रखते हुए 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन और 415 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए। इसके साथ ही, केवल 420 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,728 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया।

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी

वहीं एक दूसरे अभियान के तहत प्रदेश पुलिस ने सीएम के निर्देशं के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 95वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 577 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

टोल फ्री नंबर पर दें संदिग्ध लोगों की जानकारी

पुलिस ने कहा है कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं साझा कर सकते हैं। 95वें दिन, पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 309 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,989 हो गई है। इसके अलावा, 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 79 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : भाजपा ने हमेशा दूसरी पार्टियों को तोड़ा : सीएम

 

  • TAGS
  • [post_tags]