Punjab Breaking News : भाजपा ने हमेशा दूसरी पार्टियों को तोड़ा : सीएम

0
205
Punjab Breaking News : भाजपा ने हमेशा दूसरी पार्टियों को तोड़ा : सीएम
Punjab Breaking News : भाजपा ने हमेशा दूसरी पार्टियों को तोड़ा : सीएम

कहा, हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल तक इसका गवाह

Punjab Breaking News  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को कमजोर करने की योजनाबद्ध कोशिश का पदार्फाश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा पंजाब की दुश्मन है। यह पंजाब में फूट डालकर अपना मतलब निकालना चाहती है जोकि सत्ता हासिल करना है। मान ने कहा कि देश भर में भाजपा की राजनीतिक रणनीति क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की रही है।

भाजपा सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ना जानती है, क्योंकि इसके पास भरोसेमंद नेतृत्व की कमी है। उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, उद्धव ठाकरे की पार्टी में फूट डाली और शरद पवार की पार्टी का भी यही हाल किया। नवीन पटनायक, दुष्यंत चौटाला और नीतीश कुमार जैसे नेताओं को भी इसी तरह की चालों से निशाना बनाया गया।

केंद्र सरकार ने रोकी पंजाब की जरूरी ग्रांट

मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न करते हुए अभी तक हजारों करोड़ रुपए की ग्रांट रोक रखी है। जिसमें ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) फंड और अन्य योजनाओं के तहत सूबे के फंडों के हिस्से को रोक रखा है, जिससे सूबे के विकास कार्यों में बाधा पैदा हो रही है। पंजाब में कोई आधार न होने के कारण, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के उपयोग के जरिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पंजाब और पंजाबी ऐसी घटिया चालों का कड़ा विरोध करेंगे और गद्दारों को अच्छी तरह सबक सिखाएंगे।

पंजाब का विकास भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही

पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा और उसके समर्थक यह हजम नहीं कर पा रहे कि हमारी सरकार ने 90 फीसदी घरों को मुफ्त बिजली कैसे प्रदान की है, भ्रष्टाचार के बिना 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां कैसे दी गईं, सड़कों में सुधार किया गया, टोल प्लाजा बंद किए, जिससे रोजाना 70 लाख रुपये की बचत हुई है और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिसमें 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही शामिल हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]