Chandigarh Crime News : 5.1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
377
Chandigarh Crime News : 5.1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 5.1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश से नशा व नशा तस्करों को पूरी तरह खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश पुलिस को काफी ज्यादा सफलता हासिल हो रही है। ज्ञात रहे कि यह अभियान एक साल से ज्यादा समय से प्रदेश में चल रहा है।

इसी अभियान के 384वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस की टीमों ने प्रदेशभर में छापेमारी करते हुए 182 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 1717 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 88,603 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 384 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54,781 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 79 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निदेर्शों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक ह्यगैंगस्टरां ते वारह्ण मुहिम के दो महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने मुहिम की शुरूआत से अब तक राज्य भर में 46,915 स्थानों पर छापेमारी कर गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों सहित 15,683 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

अब तक इतने हथियार हुए बरामद

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 309 हथियार, 929 जिंदा कारतूस, 94 मैगजीन, 132 तेजधार हथियार और 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इसके अलावा, 7831 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 13,132 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 745 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान के 59वें दिन, पुलिस टीमों ने 599 स्थानों पर छापेमारी कर 225 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 59 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और 5 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

  • TAGS
  • [post_tags]