Chandigarh Crime News : 5.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

0
253
Chandigarh Crime News : 5.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 5.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

पकड़े गए तस्करों से 5 किलोग्राम भुक्की, 360 नशीली गोलियां तथा 2,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद

Chandigarh Crime News  (आज समाज) चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है। इस छापेमारी को प्रदेश पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध का नाम दिया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को जारी रखते हुए दिन भर छापेमारी जारी रखी। इस छापेमारी में पुलिस ने 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 5.2 किलोग्राम हेरोइन, 35 किलोग्राम भुक्की, 360 नशीली गोलियां तथा 2,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 466 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 67,662 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान भी जारी

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान गैंगस्टरों ते वार के 141वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 577 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभी तक हो चुकी इतनी गिरफ्तारियां

अभियान के 141वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 303 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 35,662 हो गई है। इसके अतिरिक्त 123 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 12 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]