US attacks in Hormuz : होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय मारे गए : केंद्र सरकार

0
141
US attacks in Hormuz : होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय मारे गए : केंद्र सरकार
US attacks in Hormuz : होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय मारे गए : केंद्र सरकार

केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने की भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि

US attacks in Hormuz (आज समाज), नई दिल्ली : बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि भारतीय सरकार द्वारा कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने कहा कि एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर पर हुई घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि पहले जिन तीन भारतीय नाविकों को लापता माना जा रहा था, अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। इनमें से दो के शव भी मिल चुके हैं। सोनोवाल ने कहा कि यह सिर्फ प्रभावित परिवारों ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समुद्री समुदाय के लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस मुश्किल समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर जरूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए। साथ ही जिन नाविकों की मौत हुई है, उनके पार्थिव शरीर भी जल्दी भारत पहुंचाए जाएं ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सकें। इस हादसे में आदित्य शर्मा, शिवानंद चौरसिया और पटनाला सुरेश की मौत हुई है। पहले पटनाला सुरेश लापता बताए गए थे, लेकिन अब उनकी भी मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है।

ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह से बंद किया

ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज को सभी देशों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे पहले भारत सहित कई मित्र देशों के पोत सामान लेकर होर्मुज से गुजर रहे थे। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस मार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है। आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा और अमेरिका के नए सैन्य हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है।

आदेश के अनुसार तेल टैंकरों, मालवाहक जहाजों और अन्य सभी प्रकार के समुद्री जहाजों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक बलों और आईआरजीसी की नौसेना के बीच भारी तनाव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि उसने दो ऐसे जहाजों को निशाना बनाया जो उसकी अनुमति के बिना जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : Share Market Live Update : पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार

  • TAGS
  • [post_tags]