Punjab Crime News : 547 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
208
Punjab Crime News : 547 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Punjab Crime News : 547 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

नशों के विरुद्ध युद्ध के 381वें दिन 69 नशा तस्कर चढ़े पंजाब पुलिस के हत्थे

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब से पूरी तरह से नशा तस्करी व नशों को खत्म करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इस अभियान को लगातार 381वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 547 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम अफीम, 918 किलोग्राम भूक्की, 544 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 381 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 53,965 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 58 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान 56वें दिन भी रहा जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 56वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 587 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

56वें दिन पुलिस टीमों ने 178 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 नुकीले हथियार बरामद किए, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 15,072 हो गई है।

भगौड़े अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

इसके अलावा 99 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 59 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]