Chandigarh Crime News : 1.5 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
156
Chandigarh Crime News : 1.5 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 1.5 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चलाया नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, 58 नशा तस्करों से बरामद की नशे की बड़ी खेप

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस हर रोज टीमों का गठन करके प्रदेश स्तर पर छापेमारी करती है। जिससे हर रोज दर्जनों नशा तस्कर नशे की खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

ऐसी ही कार्रवाई करते हुए प्रदेश पुलिस छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस टीमों ने छापेमारी करते हुए कुल 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 525 नशीली गोलियां और 6160 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 495 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 72,671 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज चार व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

पुलिस ने 597 जगह की छापेमारी

प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 170वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 597 स्थानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं। 170वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 323 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 46,009 हो गईं।

हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को मदद देने की अपील

इसके अलावा 250 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather : पंजाब में आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]