Chandigarh Crime News : 9.8 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर काबू

0
272
Chandigarh Crime News : 9.8 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 9.8 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर काबू

पंजाब पुलिस ने टीमें बनाकर पूरा दिन की छापेमारी, कुल 123 नशा तस्कर पकड़े

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। पंजाब पुलिस हर रोज टीमें बनाकर हर रोज प्रदेश में संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी कर रहीं हैं। इस छापेमारी में बड़ी संख्या नशा तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं।

इसी अभियान के तहत 385वें दिन भी जारी रखते हुए आज 125 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.8 किलो हेरोइन, 906 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 36,560 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 385 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54,886 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 60वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 675 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

416 लोगों को किया गिरफ्तार

60वें दिन, पुलिस टीमों ने 416 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,099 हो गई है। इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 168 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : डीएम आत्महत्या केस में बुरा फंसा भुल्लर परिवार

  • TAGS
  • [post_tags]