Punjab Breaking News : पुलिस की सख्ती के बाद पंजाब में क्राइम पर लगा अंकुश : डीजीपी

0
264
Punjab Breaking News : पुलिस की सख्ती के बाद पंजाब में क्राइम पर लगा अंकुश : डीजीपी
Punjab Breaking News : पुलिस की सख्ती के बाद पंजाब में क्राइम पर लगा अंकुश : डीजीपी

गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं, गैंगस्टरों से संबंधित हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत कमी आई

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पिछले कुछ समय में पंजाब पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जहां अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है वहीं प्रदेश में अपराध पर भी अंकुश लगाने में पुलिस कामयाब हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान केवल बड़े गैंगस्टरों पर नकेल कसने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब में उनके पूरे नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा रही है। छोटे अपराधों में शामिल लोगों को गैंग में भर्ती करने की संभावना अधिक होती है। ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करके हमने उनके नेटवर्क को कमजोर किया है और राज्य में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत किया है।

इस तरह किया जा रहा अपराधियों पर प्रहार

पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आॅपरेशन गैंगस्टरां ते वार की सफलता केवल अपराधियों की गिरफ्तारी और नशे की बरामदगी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस अभियान ने गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ों पर प्रहार किया है, जिससे पूरे राज्य में अपराध दर में महत्वपूर्ण कमी आई है। पंजाब पुलिस के निरंतर प्रयासों के चलते गैंगस्टरां ते वार की शुरूआत के तीन महीनों के भीतर ही संगठित अपराध में भारी कमी दर्ज की गई है। राज्य में गैंगस्टरों से संबंधित हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत कमी आई है। जहां जनवरी महीने में ऐसे चार मामले दर्ज हुए थे, वहीं मार्च में यह संख्या शून्य हो गई है।

इस तरह कम हुआ अपराधों का ग्राफ

डीजीपी ने बताया कि इस दौरान सिर्फ हत्याएं ही नहीं, बल्कि गैंगस्टरों से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं में भी 69 प्रतिशत की बड़ी कमी देखी गई है। वर्ष के पहले महीने में फायरिंग की 29 घटनाओं के मुकाबले 20 अप्रैल तक यह संख्या घटकर केवल 9 रह गई। इसी तरह जबरन वसूली के मामलों में भी 10.9 प्रतिशत की कमी आई है। जनवरी में 110 मामलों के मुकाबले मार्च में यह संख्या घटकर 98 रह गई है।

लोग टोल फ्री नंबर पर दे रहे जानकारी

टोल-फ्री एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन (93946-93946) की स्थापना के बाद, जबरन वसूली से संबंधित कॉलों की शिकायत करने के लिए अधिक नागरिक आगे आ रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने न केवल राज्य में अपराध दर को नियंत्रित किया है, बल्कि गैंगस्टरां ते वार अभियान के माध्यम से लोगों का विश्वास भी जीता है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि अपराधी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कितनी गंभीरता से काम किया गया है। यह तो सिर्फ शुरूआत है, क्योंकि पंजाब पुलिस गैंगस्टर कल्चर के पूर्ण उन्मूलन के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : 7 किलो हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर पकड़े

  • TAGS
  • [post_tags]