Punjab Crime News : दंपति ने 3 बच्चों के हाथ बांधकर नहर में फेंका, मौत

0
157
Punjab Crime News : दंपति ने 3 बच्चों के हाथ बांधकर नहर में फेंका, मौत
Punjab Crime News : दंपति ने 3 बच्चों के हाथ बांधकर नहर में फेंका, मौत

दोनों ने खुद भी की आत्महत्या की कोशिश लेकिन बची जान

Punjab Crime News  (आज समाज), मोहाली : पारिवारिक कलह के चलते मोहाली के लांडरां क्षेत्र के गांव मौजपुर में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक दंपति ने अपने तीन बच्चों को नहर में डूबोकर मार दिया। उक्त दंपति ने तीनों बच्चों के हाथ कपड़े से बांधकर उन्हें नहर में फेंक दिया। जिससे तीनों की डूबने से मौत हो गई।

वहीं उक्त दंपति ने खुद भी आत्महत्या करने के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। इसमें पिता खुद तैरकर बाहर आ गया जबकि महिला को गांव वालों ने बचा लिया। बाद में गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव निकाल लिए। सूचना पाकर थाना गंडा खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

दंपति ने वीडियो बनाकर परिजनों पर लगाए आरोप

इससे पहले दंपति मरने के लिए रेल पटरी पर लेटे, मगर ट्रेन नहीं आई। दंपती ने कूदने से पहले सवा मिनट का वीडियो बनाकर इस कदम के लिए अपने परिजन को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में आरोप लगाया कि उनके साथ रोजाना क्लेश किया जाता था, जिससे वह तंग आ चुका था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हरप्रभजोत सिंह (40) बिजली मिस्त्री है और उसकी दुकान भी गांव में ही है। उसकी तीन बहनें हैं।

परिजन के अनुसार, हरप्रभजोत की पत्नी जसविंदर कौर की सास-ससुर से नहीं बनती थी, घर में रोज क्लेश होता था। रविवार सुबह ही हरप्रभजोत, पत्नी और तीन बच्चों एकमजोत सिंह (14), मुस्कान (12) और राजवीर कौर (8) के साथ मोटरसाइकिल से सलेटा गांव के पास पटरियों पर मरने के लिए लेट गए। काफी देर तक लेटे रहे, पर ट्रेन नहीं आई। इसके बाद उन्होंने भाखड़ा पुल से कूदने का फैसला किया। पुल पर बाइक खड़ी कर पहले तीनों बच्चों के हाथ-पैर चुनरी से बांधे और नहर में धकेल दिया, फिर खुद भी कूद गए।

पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया

हरप्रभजोत सिंह और जसबिंदर कौर पुलिस हिरासत में हैं। वहीं जसविंदर कौर के सास, ससुर ने बताया कि उनकी पुत्रवधु अक्सर उनसे लड़ाई-झगड़ा करती थी। जिसके चलते परिवार में कलह रहता था। उन्होंने बताया कि हालांकि उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर इतना बड़ा कदम उठा लेगा और अपने तीन बच्चों को अपने हाथों से मौत के हवाले कर देगा।

ये भी पढ़ें : Maharashtra Road Accident : महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]