Arms Smuggling: अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराए गए थे

0
85
Arms Smuggling: पुलिस अब गिरोह के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
Arms Smuggling: पुलिस अब गिरोह के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

दो आरोपी गिरफ्तार, 10 विदेशी पिस्टल व कारतूस बरामद
Arms Smuggling, (आज समाज), नई दिल्ली: काउंटर इंटेलिजेंस की अमृतसर टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 विदेशी पिस्टल, 10 मैगजीन और 9 एमएम के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे।

आगे पहुंचाने थे हथियार

आरोपी सीमा पार से हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब में आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान हथियारों की तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि बरामद हथियार कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराए गए थे। इसके बाद इन हथियारों को एकत्र कर आगे पहुंचाने की तैयारी थी।

जांच में जुटी एजेंसियां

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार किस स्थान पर गिराए गए थे और आरोपियों ने उन्हें वहां से कैसे हासिल किया। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियारों की खेप आगे किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

पंजाब में अन्य लोगों तक पहुंचाने थे हथियार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का उद्देश्य हथियारों को पंजाब में अन्य लोगों तक पहुंचाना था। पुलिस अब गिरोह के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि हथियारों की तस्करी का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

  • TAGS
  • [post_tags]