Punjab Breaking News : 15 जनवरी से मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत

0
212
Punjab Breaking News : 15 जनवरी से मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत
Punjab Breaking News : 15 जनवरी से मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में 15 जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत होने जा रही है। इसी प्रयास में एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है। इस समझौते पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपए का नकदी रहित सेहत बीमा प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह समझौता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जनवरी 2026 में इस योजना को शुरू करने के हालिया ऐलान के बाद किया गया है ताकि पंजाब के हर परिवार के लिए स्वास्थ्य सेवाएं एवं वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस समझौते पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संयम अग्रवाल एवं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यकारी निदेशक मैथ्यू जॉर्ज ने हस्ताक्षर किए।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल 15 जनवरी, 2026 को इस योजना की औपचारिक शुरूआत करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह योजना पूरी तरह समानता के सिद्धांत पर आधारित तैयार की गई है, जिसमें कोई आय सीमा या किसी को योजना के दायरे से बाहर रखने के मानदंड नहीं हैं। केवल आधार एवं वोटर आईडी का उपयोग करके कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण को सरल एवं पहुंच योग्य बनाया गया है, जिसके बाद लाभार्थियों को समर्पित एमएमएसवाई स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

प्रदेश के 65 लाख परिवार होंगे कवर

इस योजना के कार्यात्मक ढांचे के बारे में बात करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी – जिसका चयन तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में बेहतरीन सेहत बीमा योजनाओं को लागू करने में अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए किया गया है, के द्वारा प्रदेश के सभी 65 लाख परिवारों को प्रति परिवार 1,00,000 रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1,00,000 से 10,00,000 रुपये के बीच इलाज की जरूरतों संबंधी स्टेट हेल्थ एजेंसी (एस.एच.ए.), पंजाब द्वारा ट्रस्ट के आधार पर बीमा प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : मोहाली हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हों : मान

  • TAGS
  • [post_tags]