Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन बारिश की संभावना

0
258
Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन बारिश की संभावना
Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन बारिश की संभावना

14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : उत्तर भारत इन दिनों गर्मी से जूझ रहा है। मार्च अभी आधा भी नहीं गुजरा है और तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। इससे आम आदमी से लेकर किसान तक सभी परेशान हैं। क्योंकि इस तरह लगातार बढ़ते तापमान का जहां लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है वहीं यह गर्मी फसलों के लिए भी हानिकारक है। इसी सब के बीच भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने यह संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में पंजाब का मौसम बदलेगा।

मौसम विभाग ने14 मार्च से लगातार तीन दिन गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि गत 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अभी तक भी यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

फसलों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर

मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक भी लगातार बढ़ते तापमान से चिंतित हैं। बढ़ते तापमान का सीधा असर सरसों और गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा। हवा शुष्क होने और तापमान ज्यादा होने से इन दोनों के दाने सिंकुड सकते हैं और इससे उत्पादन में काफी ज्यादा कमी आ सकती है। जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ सकता है।

इसलिए ज्यादा है इस बार गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल गर्मी के जल्दी शुरू होने और तेजी से तापमान में वृद्धि के पीछे कई कारण हैं। इनमें सबसे पहला कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कम एक्टिव होना है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल बहुत कम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुए हैं। जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 के बाद से भारत में कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव नहीं हुआ। इससे ठंडक नहीं आ रही और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म और शुष्क यानी बिना कोई नमी वाली हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ा रही हैं। ज्यादातर हिस्सों में बारिश या बादलों का कोई नामोनिशान नहीं हैं। इससे सूर्य की सीधे किरणें धरती पर आ रही हैं, जो मौसम को गर्म कर रही हैं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]