Punjab CM News : डार्क जोन के लिए वरदान है नहरी पानी : मान

0
106
Punjab CM News : डार्क जोन के लिए वरदान है नहरी पानी : मान
Punjab CM News : डार्क जोन के लिए वरदान है नहरी पानी : मान

कहा, कंक्रीट लाइनिंग से कल्याण राजवाहे की नहरी पानी ले जाने की क्षमता बढ़ेगी

Punjab CM News (आज समाज), बरनाला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में कृषि कार्यों के लिए नहरी पानी की महत्ता पर बल देते कहा है कि प्रदेश के वे क्षेत्र जो डार्क जोन घोषित किए जा चुके हैं के लिए नहरी पानी वरदान साबित हो रहा है। इस अवसर पर सीएम ने 34.51 करोड़ रुपए की लागत से कल्याण राजवाहे की कंक्रीट लाइनिंग परियोजना का शुभारंभ किया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत 60.66 किलोमीटर लंबे इस जलमार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे इसकी नहर पानी ले जाने की क्षमता 10 प्रतिशत बढ़ जाएगी और बरनाला तथा मलेरकोटला के 42 गांवों की 50,819 एकड़ जमीन के लिए सिंचाई सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित होगा। अक्टूबर 2026 तक पूरी होने वाली इस परियोजना से किसानों की भूजल पर निर्भरता काफी हद तक कम होने की उम्मीद है, जिससे राज्य के डार्क जोन में आने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

42 गांव के 50,819 एकड़ रकबे को होगा लाभ

कृषि पर इसके रचनात्मक प्रभाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस नहर के पानी से बरनाला और मलेरकोटला जिलों के 42 गांवों के 50,819 एकड़ रकबे को लाभ मिलेगा। यह परियोजना डार्क जोन क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण महिल कलां ब्लॉक को डार्क जोन के रूप में वगीर्कृत किया गया है।”

किसानों की भूजल पर निर्भरता होगी कम

परियोजना के दीर्घकालिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कल्याण राजवाहे की कंक्रीट लाइनिंग से नहर के पानी की उपलब्धता में महत्वपूर्ण सुधार होगा और किसानों की भूजल पर निर्भरता कम होगी। इस वाटर कॉर्स की पृष्ठभूमि को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मलेरकोटला से शुरू होने वाले कल्याण राजवाहे को 1980 के दशक के दौरान ईंटों से पक्का किया गया था।

पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण यह समय के साथ जर्जर हो गया और अपनी पूरी क्षमता के अनुसार काम करने में सक्षम नहीं रहा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त नहर का पानी नहीं मिल पा रहा था। यह नई परियोजना बेहतर सिंचाई सुविधाएं सुनिश्चित करेगी, जिससे कृषि उत्पादकता में सुधार के साथ-साथ फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : पुलिस ने 19 नशा तस्कर किए गिरफ्तार