Punjab Weather Update : पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

0
310
Punjab Weather Update : पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
Punjab Weather Update : पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते पंजाब में गुरुवार को पूरा दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में हुई बारिश से जहां तापमान में कमी आई है। वहीं तेज हवाओं व ओलावृष्टि के चलते कई जगहों पर गेहूं की फसल को नुकसान भी पहुंचा है।

चंडीगढृ में भी मौसम हुआ कूल-कूल

पंजाब-चंडीगढ़ में हो रही बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से राज्य का मौसम बदल गया है। सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ गई है। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, आज (20 मार्च) बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का आॅरेंज अलर्ट है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सबसे अधिकतम तापमान 23 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 20.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दो साल बाद ऐसा हुआ जब मार्च इतनी ठंड हुई। तापमान सामान्य से 7 प्वाइंट नीचे पहुंच गया है।

लुधियाना में 50 साल बाद 19 मार्च इतना ठंडा

लुधियाना में टेंपरेचर ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1976 में 20.7 डिग्री के बाद गुरूवार (19 मार्च) ऐसा पहला दिन रहा, जब टेंपरेचर इससे नीचे गिरकर 20.4 डिग्री तक पहुंच गया। जालंधर में भी लगातार बूंदाबांदी हो रही है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, वैसे तो पूरे पंजाब में मौसम खराब रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर, मोहाली , फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बरनाला, बठिंडा में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा के तीन जिलों में बारिश शुरू, पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]