Delhi Weather Today : बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत

0
243
Delhi Weather Today : बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत
Delhi Weather Today : बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिल्ली व एनसीआर में हल्की बारिश का दौर जारी

Delhi Weather Today (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मार्च के शुरू से तीखी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए पिछले कुछ दिन राहत भरे रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां पिछले दो दिन से दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा था वहीं गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया। जोकि शुक्रवार सुबह भी जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है । इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में एक-दो दिन से बारिश हो रही है और साथ में कभी हल्की तो कभी तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश से साथ हवा के कारण दिल्ली के एक्यूआई में भी कुछ सुधार दर्ज किया गया है।

आज दिल्ली में इस तरह रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कल कहा था कि शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

सामान्य से नीचे आया तापमान

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से रुक-रुक कर होने वाली बारिश से तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला एक-दो दिन और जारी रहा तो इससे तापमान और गिरेगा।

दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में भी बारिश जारी

उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आया है। बीते दिन जहां जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई वहीं इन राज्यों के लगभग सभी मैदानी हिस्सों में हल्की के मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम का यही हाल मैदानी राज्यों में भी रहा और पंजाब, हरियाणा और यूपी में अधिकत्तर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखी गई।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा के तीन जिलों में बारिश शुरू, पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]