Punjab News : आप ने पंजाब में राजनीति के मायने बदले : केजरीवाल

0
1439
Punjab News : आप ने पंजाब में राजनीति के मायने बदले : केजरीवाल
Punjab News : आप ने पंजाब में राजनीति के मायने बदले : केजरीवाल

कहा, इस बार सबसे ज्यादा पारदर्शिता के साथ हुए स्थानीय इकाइयों के चुनाव

Punjab News (आज समाज), लुधियाना : पंचायत चुनावों में आप की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर शानदार जीत को साफ-सुथरी राजनीति और ईमानदार शासन के पक्ष में जनादेश बताते हुए आप प्रमुख ने कहा कि पंजाब ने अपने इतिहास में स्थानीय इकाइयों के चुनाव सबसे अधिक पारदर्शिता के साथ होते देखे हैं, जिनमें एक भी वोट नहीं बदला गया।

बीते समय को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पारंपरिक रूप से सत्ताधारी पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव शक्ति और धांधली के माध्यम से जीते जाते थे। उन्होंने कहा कि 2013 में पंचायत चुनाव सरकार बनने के एक साल बाद हुए थे। 2017 में भी सरकार बनने के एक साल बाद 2018 में चुनाव हुए। इसके बावजूद बड़े स्तर पर बूथ कैप्चरिंग, गुंडागर्दी और जबरदस्ती हुई और उसी तरह जीत दर्ज की गई।

अपने कार्यों के चलते पार्टी आज सबकी चहेती बनी

वर्तमान समय से तुलना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हमारी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों के चुनाव हुए और बिल्कुल भी जबरदस्ती नहीं की गई। नतीजे देखिए—600 से अधिक सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवार 100 से कम वोटों से जीते। इनमें से 350 से अधिक सीटें विपक्ष ने जीती हैं। कई सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस या अकाली दल के उम्मीदवार सिर्फ एक वोट से जीते हैं। क्या आपने कभी सुना है कि सत्ताधारी पार्टी का कोई उम्मीदवार एक वोट से हार गया हो?

हमने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप सत्ता का दुरुपयोग करना चाहती तो यह बहुत आसान था। अगर हम जबरदस्ती करना चाहते तो सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को बुलाकर अपने उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित कर सकते थे। एक वोट को इधर-उधर करना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हम इस उद्देश्य से राजनीति में नहीं आए हैं। आप जबरदस्ती, भ्रष्टाचार या गुंडागर्दी करने के लिए नहीं बनी है। अगर यही लक्ष्य होता तो हमारे और कांग्रेस, भाजपा या अकाली दल में क्या फर्क रह जाता। हम राजनीति बदलने, उसे साफ करने और जबरदस्ती व गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए आए हैं।

हमने नशा बेचने वालों पर की कार्रवाई

पंजाब में गहरी जड़ें जमा चुकी समस्याओं पर बोलते हुए ह्यआपह्ण प्रमुख ने कहा के वे पूरे पंजाब में नशा फैलाते हैं। नशा कौन बेचता है? चाहे कोई भी पार्टी हो, उनके चाचा, भाई, दामाद नशा बेच रहे हैं, अपराध में शामिल हैं और गैंग चला रहे हैं। वे खुलेआम गैंगस्टरों को टिकट देते हैं। हम ऐसा करने नहीं आए। हम इस सिस्टम को साफ करने आए हैं। हमने अपनी जान दांव पर लगा दी है, सब कुछ कुर्बान कर दिया है। उन्होंने मेरे खिलाफ आवाज उठाने पर मुझे जेल भेज दिया। उन्हें लगा कि अरविंद केजरीवाल बोलना बंद कर देगा, लेकिन मैं बाहर आया और और भी ऊंची आवाज में गरजा।

  • TAGS
  • [post_tags]