Punjab Crime News : पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े 91 नशा तस्कर

0
243
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े 91 नशा तस्कर
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े 91 नशा तस्कर

पकड़ गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद की नशीले पदार्थों की खेप

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। अभियान के तहत प्रदेश पुलिस प्रतिदिन टीमों का गठन करके संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है और बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज रही है। पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान युद्ध नशों विरुद्ध को 394वें दिन भी जारी रखते हुए 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 837 ग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम, 198 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 394 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 56,193 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया है।

गैंगस्टरों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 69वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 455 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

162 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

69वें दिन पुलिस टीमों ने 162 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 1 हथियार बरामद किया, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,836 हो गई है। इसके अलावा 54 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 107 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 4 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : वित्तीय गड़बड़ी करने वाले 882 संस्थान जांच के घेरे में हैं : चीमा

  • TAGS
  • [post_tags]